मथुरा जिला कारागार में भी मनाया गया रक्षाबंधन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व मथुरा जिले में धूमधाम और शांतिपूर्वक मनाया गया। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन का विशेष माहौल देखने को मिला। यहां बंदियों ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और अपराध का रास्ता छोड़कर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया।
रक्षा बंधन के अवसर पर जिला कारागार प्रशासन की ओर से बहनों और परिजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कारागार परिसर में टेंट लगाए गए तथा ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्वजन अपने बंदी भाइयों से मुलाकात करने पहुंचे।
सुबह करीब 10 बजे के बाद जिला कारागार के बाहर बहनों और परिजनों की लंबी कतारें लग गईं। हर किसी में अपने बंदी भाई से मिलने और उसकी कलाई पर राखी बांधने की उत्सुकता दिखाई दी।
कारागार प्रशासन की ओर से बहनों को राखी, रोली और चावल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें बाहर से पूजा सामग्री लाने में परेशानी न हो। तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए टेंट के साथ कूलर की भी व्यवस्था की गई।
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने कारागार के बाहर ठंडे पानी और शरबत के काउंटर लगाए। मुलाकात के लिए आए महिलाओं और बच्चों को राहत देने के साथ उन्हें एक-एक पैकेट बिस्कुट और चॉकलेट भी वितरित की गई।
रक्षा बंधन के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। वहीं, कई बंदियों ने बहनों से अपराध से दूर रहने और भविष्य में अच्छा जीवन जीने का वादा किया। इस दौरान जिला कारागार में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का मार्मिक दृश्य देखने को मिला।
अंशुमन गर्ग वरिष्ठ अधीक्षक कारागार मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर