गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

Subscribe






Share




  • States News

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी, मथुरा महानगर द्वारा "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की।
कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, दर्शन एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। अभियान के जिला संयोजक ललित गौतम तथा सहसंयोजक दीपक गोला एवं अंकुर गुर्जर बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान का दायित्व जिला मंत्री दीपक गोला, कलश वंदन अभियान की जिम्मेदारी जिला मंत्री श्रीमती पूजा चौधरी, संत संपर्क अभियान का दायित्व जिला मंत्री अंकुर गुर्जर, समरसता यात्रा अभियान की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम तथा युवा छात्रावास संपर्क अभियान का दायित्व मनोज ठाकुर सौनोठ को सौंपा गया है। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया महानगर के सभी 12 मंडलों के मंदिर चिन्हित कर 29 जुलाई को दीपोत्सव मनाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम ने किया।   इस अवसर पर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा मलय राठौर कल्पना गर्ग योगेश आभा मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल हाकिम सिंह टीटू जितेंद्र वार्ष्णेय सुरेंद्र सिरोही प्रकाश सिंह बृजेश अहेरिया मोहन भारद्वाज बलराम शर्मा संत कुमार शर्मा बृज मोहन सैनी बादल शर्मा सतीश बघेल आदि मौजूद थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर