दो घंटे में लौटाया सोने-चांदी से भरा बैग

Subscribe






Share




  • States News

कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव सिंह का सराहनीय कार्य, दो घंटे में लौटाया सोने-चांदी से भरा बैग

मथुरा। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव सिंह ने अपनी तत्परता और ईमानदार कार्यशैली का परिचय देते हुए महज दो घंटे के भीतर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया।

घटना शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी सोनवीर सिंह, दाऊजी विहार कॉलोनी स्थित कनिष्ठ ज्वेलर्स की दुकान के संचालक बदल सिंह के पास सोने के आभूषण लेने आए थे। बताया गया कि कार में बैठते समय उनका बैग अनजाने में रास्ते में गिर गया, जिसमें लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे।

सूचना मिलते ही पीड़ित ने तत्काल कृष्णा नगर चौकी में इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बिना समय गंवाए पुलिस टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से मात्र दो घंटे के भीतर बैग को बरामद कर लिया गया।

बरामद बैग में एक जोड़ी सोने की चूड़ियाँ,  का सोना, एक जोड़ी कान के टॉप्स और एक नोज रिंग सहित अन्य आभूषण शामिल थे। सभी सामान सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ बैग वापस मिलने पर पीड़ित ने मथुरा पुलिस, विशेषकर चौकी प्रभारी संजीव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की भावना की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी जनता का विश्वास और सुरक्षा दोनों को मजबूत करते हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर