यमुनापार क्षेत्र के व्यापारी एमवीडीए पहुंचे, ग्रीन लेन निर्माण में संशोधन की मांग

Subscribe






Share




  • States News

श्याम चतुर्वेदी मथुरा

यमुनापार क्षेत्र के व्यापारी एमवीडीए पहुंचे, ग्रीन लेन निर्माण में संशोधन की मांग

यमुनापार क्षेत्र ग्रीनलेन प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है 

मथुरा। यमुना पार क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीन लेन के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने सोमवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) कार्यालय पहुंचकर सचिव आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने निर्माण कार्य के वर्तमान डिज़ाइन में संशोधन कर जनहित एवं व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान रखने की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान निर्माण से सड़क की चौड़ाई कम होने, आवागमन में बाधा उत्पन्न होने तथा दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन लेन के डिज़ाइन में आवश्यक बदलाव करने और पर्याप्त स्थान पर प्रवेश-निकास (ओपनिंग) देने का सुझाव दिया।

इस दौरान एमवीडीए सचिव आशीष कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और निर्माण कार्य में व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सचिव ने यह भी बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेला संपन्न होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। उस समय व्यापारियों के सुझावों और जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि विकास कार्य के साथ-साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों की सुविधाएं भी प्रभावित न हों।

व्यापारियों ने एमवीडीए सचिव के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ग्रीन लेन का निर्माण सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर कराया जाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर