उत्तर प्रदेश : आतिशबाजी के अवैध भंडारण को लेकर मथुरा में फिर व्यापारी की गिरफ्तारी

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 29 अक्टूबर 2020

थाना कोतवाली की होली गेट पुलिस ने कोतवाली रोड की तेल मिल वाली गली में दुकान पर छापा मारकर लगभग 185 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद कर व्यापारी विनीत बंसल पुत्र रूपकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 1 सप्ताह के अंदर कोतवाली पुलिस द्वारा यह दूसरी छापामार  कार्यवाही है। मथुरा में इससे पूर्व आतिशबाजी के भंडारण को लेकर 2 व्यापारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

होली गेट इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा द्वारा एक सप्ताह के अंदर ही दूसरी बार आतिशबाजी के भंडारण पर छापा मारकर व्यापारियों को चेतावनी देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए गए हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से आतिशबाजी का भंडारण/व्यापार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है और वे भारी परेशान हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500