टाउनशिप से छटीकरा तक के मार्ग का नाम भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी मार्ग और गोवर्धन चौराहे का नाम अटल चौक

Subscribe






Share




  • States News

प्रस्तुति - रामदास चतुर्वेदी

भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 57

मथुरा-वृंदावन नगर निगम मथुरा

संकल्प से सिद्धि तक।

जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए जीवन में आदर्शों का अनुपालन करना होता है। बाल्यकाल से ही शाखा के स्वयंसेवक के रूप में भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और जीने की कला व उनके राजनैतिक जीवनचर्या ने मुझे सदैव प्रभावित रखा। बचपन से ही अटल जी से कुछ लगाव सा रहा उनके विचारों को पढ़ना, समाचार पत्रो में प्रकाशित उनके वक्तव्यों की कटिंग रखना, पांञ्जन्य पत्रिका सहित अन्य पत्रिकाओं में उनके लेख पढ़ना मुझे अच्छा लगता था।

अटल जी सदैव मेरे सबसे प्रिय मार्गदर्शक के रूप में रहे, जबकि उनसे मिलने की बहुत इच्छा रही। लेकिन कभी मुलाकात न हो सकी। फिर भी वह मेरे सबसे प्रिय नेता रहे।

स्वयं सेवक से जनप्रतिनिधि तक के सफर में सदैव उनकी कार्यशैली व विचार मेरे मार्गदर्शक रहे हैैं।

अटल जी का मथुरा से बहुत लगाव था। अधिकांश वरिष्ठजनों से यह संज्ञान होता था।

भाजपा के स्वर्णिम काल में जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिला तो मन में संकल्प जागृत हुआ कि अटल जी की स्मृति में मथुरा में कुछ होना चाहिए।

गत 23/10/2020 को मथुरा वृन्दावन नगर निगम की बोर्ड बैठक में वरिष्ठ पार्षदों की सहमति से भारत रत्न माननीय अटल जी की स्मृति में किसी चौक का नामकरण एवं किसी मार्ग का नामकरण किया जाये तो बहुत सुंदर रहेगा ।

इस आशय का एक प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा।

सदन ने स्वीकार करते हुए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लेकर इस कार्य को गति प्रदान कर दी।

आज नगर निगम की पुनः बोर्ड बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मथुरा वृन्दावन नगर निगम के सबसे प्रमुख और बड़े मार्ग टाउनशिप से लेकर छटीकरा तक के मार्ग का नाम भारत  रत्न अटलबिहारी वाजपेयी मार्ग व मथुरा नगर निगम के प्रमुख चौक गोवर्धन चौराहे का नाम अटल चौक के रूप में नामित किया गया है।

 आज जो मेरे जीवन का संकल्प था वह सिद्ध हुआ।

साथ ही अटल मार्ग सहित मथुरा वृन्दावन के प्रमुख मार्गों का नामकरण, धार्मिक सांस्कृतिक और समाजिक व राष्ट्रीय महापुरुषों के नाम पर रखे गये।

सादर अभिनन्दन मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर महोदय, आयुक्त महोदय और सभी साथियों का।

मेरा देश बदल रहा है, मेरा शहर बदल रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर