उत्तर प्रदेश, मथुरा : यमुना में अज्ञात किशोर का शव मिला

Subscribe






Share




  • National News

ललित उपाध्याय 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 29 जुलाई 2020

 

यमुना नदी में 16 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार शाम यमुना नदी के बीचों-बीच टापू के किनारे पानी में एक शव मिला, जिस पर यमुना किनारे घूम रहे लोगों की नजर पड़ी। यमुना में तैरता हुआ शव देख भीड़ एकत्रित हो गई, जिसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना गोविंद नगर व बंगाली घाट चौकी की पुलिस पहुंच गई। वही सूचना पाकर थाना जमुनापार की रिपोर्टिंग लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी के प्रभारी विजय कुमार एसआई अमित यादव व कांस्टेबल ब्रजनंदन के साथ पहुंचे, जिन्होंने शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाया। शव 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जो लाल धारी का नेकर पहने हुए नग्न अवस्था में मिला है। 

शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर