मथुरा- बेकाबू थार का आतंक, भाई-बहन को रौंदा, युवती का पैर करना पड़ा अलग

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 20 अप्रैल 2026

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसा चंदनवन कॉलोनी स्थित माता मंदिर के बाहर हुआ, जहां औरंगाबाद की भागतीपुरम कॉलोनी निवासी खुशबू (23) अपनी लाल स्कूटी पर बैठी थी, जबकि उसका भाई राजकुमार (20) पास खड़ा था। दोनों जूस पीते हुए बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान तेज गति से आई लाल रंग की थार (UP 85 BW 5248) ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर भाई-बहन को रौंदते हुए दुकान से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

घटना में खुशबू के दोनों पैरों और सिर में गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों को उसका दाहिना पैर काटना पड़ा। वहीं राजकुमार के कंधे में गंभीर चोट बताई गई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी पर किसान संगठन का स्टीकर लगा मिला है, जिससे वाहन चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

थाना हाईवे पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की शुभकामनाएँ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर