मथुरा- देर शाम दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 20 अप्रैल 2026

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में रविवार शाम छटीकरा-बाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाटी बंबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बाटी गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। वह अपने भाई को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर