देह व्यापार में दबोचे गए आधा दर्जन लोग 

Subscribe






Share




देह व्यापार में दबोचे गए आधा दर्जन लोग 
 
थाना कोतवाली जनपद मथुरा
दिनांक 30.04.2026।
 
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार करने वाले 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी।
 
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.04.2026 को समय 19.30 बजे गिर्राज गेस्ट हाउस स्टैट बैंक चौराहे से टैंक चौराहे के बीच रेलवे क्रासिंग के पास छापेमारी के दौरान 06 अभियुक्तगण 1. ज्ञानसागर पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी राजीव नगर रोड नं0 15 ई-थाना राजीव नगर पटना विहार 2. कार्तिक पुत्र लक्ष्मण निवासी कठौती कुआ के पीछे थाना कोतवाली जनपद मथुरा 3. मन्नू पुत्र दिनेश निवासी मसानी तिराह थाना गोविंद नगर जनपद मथुरा 4. मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी बुटनट थाना रिफाईनरी जनपद मथुरा 5. हिमांशू पुत्र जम्मू निवासी जयसिंहपुरा थाना गोविंद नगर जनपद 06. दीपक उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र लल्लन निवासी कच्ची सडक मसानी रोड थाना गोविंद नगर जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से देह व्यापार से सम्बन्धित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 312/26 धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व 351(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 
 
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-
1. ज्ञानसागर पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी राजीव नगर रोड नं0 15 ई-थाना राजीव नगर पटना विहार उम्र 19 वर्ष।
2. कार्तिक पुत्र लक्ष्मण निवासी कठौती कुआ के पीछे थाना कोतवाली जनपद मथुरा उम्र 20 वर्ष।
3. मन्नू पुत्र दिनेश निवासी मसानी तिराह थाना गोविंद नगर जनपद उम्र 20 वर्ष।
4. मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी बुटनट थाना रिफाइनरी जनपद उम्र 27 वर्ष।
5. हिमांशु पुत्र जम्मू निवासी जयसिंहपुरा थाना गोविंद नगर जनपद मथुरा उम्र 21 वर्ष।
6. दीपक उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र लल्लन निवासी कच्ची सडक मसानी रोड थाना गोविंद नगर जनपद मथुरा उम्र 35 वर्ष।
 
अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
स्थान-गिर्राज गेस्ट हाउस स्टेट बैंक चौराहे से टैंक चौराहे के बीच रेलवे क्रासिंग के पास मे बायीं तरफ गेस्ट हाउस से, दिनांक 29.04.2026 समय करीब 19.30 बजे।
 
अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-
(1) 10 मोबाइल फोन ।
(2) 08 आपत्तिजनक सामग्री (कण्डोम) ।
(3) 08 पैकेट आपत्तिजनक (कण्डोम) ।
 
अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार व बरादमगी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
2-अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
3- उ0नि0 अरूण कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
3- उ0नि0 रोहित कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
4-उ0नि0 पवन चौहान थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
5- कां0 815 अजीत थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
6- रि0कां0 रोबिन थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
7- म0कां0 1334 मधु थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
8- रि0म0कां0 थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
9- रि0म0कां0 आरती थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
10- रि0म0कां0 आरती यादव थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर