मथुरा- दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट, CCTV में कैद वारदात, महिला गंभीर रूप से घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 30 अप्रैल 3026

मथुरा के कोसीकलां इलाके में बीच बाजार दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात ने लोगों को दहला दिया। घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना आर्य नगर क्षेत्र की है, जहां चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की 65 वर्षीय माता बाजार से सामान लेकर पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर झपट्टा मारा। छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं गश्त बढ़ाने की मांग की। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखें- मथुरा में एक बार फिर देह व्यापार का भंडाफोड़

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर