बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार

Subscribe






Share




  • National News

बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार
 
मथुरा (मनीष शर्मा)। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर का वीडियो सामने आया है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 3, गांव नौगांव में बारिश के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया,
 
स्थानीय पार्षद रजनी देवी के क्षेत्र के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति के चलते परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न तो कोई टीन शेड मौजूद था और न ही पर्याप्त व्यवस्था, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोग भीगते रहे। और टैक्टर ट्रॉली के नीचे छिपे रहे,
घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सब का अंतिम संस्कार किया जा रहा था परंतु बारिश के कारण कई बार आग भुज गई, बरसात बंद होने के बाद फिर दोबारा से अंतिम संस्कार करना पड़ा।
Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर