प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में रिमझिम बारिश होने से हुआ जल भराव  

Subscribe






Share




  • National News

प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में रिमझिम बारिश होने से हुआ जल भराव  
 
मथुरा (मनीष शर्मा)।जनपद विकासखंड छता के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आदमपुर में रिमझिम बारिश होने के कारण स्कूल की बिल्डिंग में भरा पानी स्थानीय निवासी अंशु तिवारी,ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तो बरसात शुरू ही नहीं हुई है थोड़ी सी रिमझिम बारिश होने से ही स्कूल की बिल्डिंग में लगभग 2 फुट पानी भर चुका है इस जल भराव से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है बरसों पुरानी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है स्कूल में पढ़ने वाले टीचरों से जब जानकारी हासिल की तो उन्होंने बताया कि हमने कई बार अपने विभाग इस समस्या के बारे में शिकायत की अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है ग्राम प्रधान से भी कई बार लिखित में शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई भी हमारी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है और ग्राम पंचायत आदमपुर में अभी तक कोई सफाई कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है जिस की स्कूल प्रांगण की साफ सफाई सुचारू रूप से हो सके स्कूल के चारों तरफ गंदगी का आलम लगा हुआ है इसी गंदगी में बच्चे पढ़ने में मजबूर हो रहे हैं इस मौके पर स्थानीय निवासी  टीटू तिवारी, लेखराज तिवारी, सचिन, नेतराम तिवारी, आदि दर्जनों की  संख्या में स्थानीय ग्रामीण वा स्कूल का समस्त स्टाफ वा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मौजूद रहे
Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर