अखाड़ा लक्ष्मणगढ़ पर अखंड रामायण पाठ के साथ होगा वार्षिक फूलडोल महोत्सव का शुभारंभ

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 09 मार्च 2026

मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र में परम्परागत सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत, पंचायती अखाड़ा लक्ष्मणगढ़, आगरा रोड़,कंस टीला रंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने वार्षिक फूलडोल महोत्सव का शुभारंभ श्री हनुमानजी महाराज के पूजन एवं अखंड रामायण पाठ के साथ शुभारंभ होगा।
पंचायती अखाड़ा लक्ष्मणगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी एवं महामंत्री श्री कान्तानाथ चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक एडवोकेट के अनुसार 9 मार्च 2026 सोमवार को वैदिक परम्परा के अनुसार विराजमान श्री हनुमानजी महाराज, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी महाराज एवं गणेश जी महाराज का पूजन अर्चन कर अखंड रामायण पाठ की स्थापना प्रातः काल 11 बजे से रहेगी।
10 मार्च 2026 मंगलवार को भव्य फूलडोल महोत्सव एवं वार्षिक आमसभा (पंचायत) और दानदाताओं का सम्मान समारोह रहेगा, तदोपरांत भन्डारे का आयोजन रहेगा।
लक्ष्मणगढ़ सेवा समिति के पदाधिकारियों के अनुसार समस्त पंचायती अखाड़ा लक्ष्मणगढ़ के सम्मानित सदस्य, भक्त,सेवक, एवं हनुमान जी महाराज में आस्था रखने वाले चतुर्वेदी समाज के सभी बंधु सादर आमंत्रित हैं।
चैत्र मास में प्रतिवर्ष वार्षिक फूलडोल महोत्सव के रूप में कार्यक्रम का आयोजन रहता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर