डीएम-एसएसपी ने बांके बिहारी मंदिर और आसपास का किया निरीक्षण

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 4 जून 2026 जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पावन अधिकमास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधाओं हेतु वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख मार्गों एवं गलियों तथा प्रवेश व निकास द्वारों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री बांके बिहारी जी मंदिर के निरिक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने प्रेम मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर