एनसीसी 10 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन

Subscribe






Share




  • National News

एनसीसी 10 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन

मथुरा (राजू चौहान) 10 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साह अनुशासन और ऊर्जा से भरपूर रहा। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल केएस मागो के कुशल नेतृत्व में शिविर का संचालन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः कालीन शारीरिक प्रशिक्षण और ड्रिल के साथ हुई, इसके बाद कैंप कमांडेंट के एस मागो ने अपने ओपनिंग एड्रेस में कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता व्यक्तित्व विकास और अनुशासन भारतीय सेना की पहचान के प्रमुख स्तंभ हैं जिन्हें प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में अपनाना चाहिए उन्होंने शिविर को कैडेट्स के लिए उत्कृष्ट प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बताया अनेक गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को अपनी दक्षता और आत्मविश्वास विकसित करने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है उन्होंने सभी कैडेट से अनुशासन व समर्पण के साथ प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया । इस अवसर पर बटालियन का समस्त पी आई स्टाफ और एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर