उत्तर प्रदेश : भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर हो रहा शोषण
- 6 years ago
- 7971 views
Subscribe
Share
- States News
सुजीत वर्मा
टीटीआई न्यूज़
बलदेव 27 जुलाई 2020
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में किसान जन जागरण अभियान के तहत बल्देव विधानसभा के गांव आंगई, नगला गिरधर, नगला पटपर, दबदुआ में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने किसानों व आम लोगों की समस्याओं को सुना। बल्देव ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने चलाए गए अभियान के तहत आम लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष डॉ० प्रवीण भास्कर एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम वर्ग के साथ ही किसानों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर उत्पीड़न होने की बात कही। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आम लोगों व किसानों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की।
पार्टी के प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह तोमर ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, भाजपा जंगलराज, और लोकतंत्र की हत्या आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कुछ आकंडे आम जनता के बीच रखे। नुक्कड़ सभा में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ० प्रवीण भास्कर एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही जयवीर, हरेंद्र चौधरी, सत्तो सिकरवार, रामकिशोर सिकरवार आदि ने भी विभिन्न स्थानों पर समस्याओं को सुना व मांग पत्र भरवाए।



