आगामी 11 सितंबर 2021 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 3 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री यशवंत कुमार मिश्र के निर्देशानुसार दिनांक 11 सितंबर 2021 को जनपद मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में होने जा रहा है।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा की सचिव सुश्री सोनिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, बिजली व पानी से संबंधित मामले, धारा 138 एन आई एक्ट के मामले, भू-राजस्व, सेवा संबंधित मामले एवं बैंक/मोबाइल कंपनियों के प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद जिसमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि के लिए इच्छुक हो, वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किए जाएंगे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर