2 करोड़ 90 लाख 10000 की संपत्ति चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 14.07.2026 थाना जैंत पुलिस द्वारा सुनरख में 2,90,10,000 (दो करोड़ नब्बे लाख दस हजार) रुपये चोरी करने वाले 04 चोरों को चुराई गई संपत्ति में से 2,60,12,000 (दो करोड़ साठ लाख बारह हजार) जिसमें 2 करोड़ रुपये नगद तथा शेष 60,12,000 रुपयों से खरीदी गई संपत्ति (01 VOLKSWAGEN VIRTUS कार, सोने व चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घडियां कपड़े व जूते , 04 मोबाईल फोन एप्पल, सैमसंग व वीवो कंपनी, ब्रांडेड जिम व स्विमिंग किट एवं सप्लीमेंट) तथा घटना में प्रयुक्त की जाने वाली 01 टाटा पंच कार सहित किया गया गिरफ्तार।

थाना जैंत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.07.2026 को समय 02.30 बजे सुनरख रोड से एन0 एच0 19 की ओर जाने वाले मार्ग से अभियुक्तगण 1.राजन पुत्र लक्ष्मण निवासी पल्ला नं0 1 गली नं0 1 मकान नं0 490 शिव कालोनी थाना पल्ला जिला फरीदाबाद , 2.आलोक पुत्र त्रिपुरारी निवासी अजाद चौक वार्ड नं0 4 कप्तान गंज थाना कप्तान गंज जिला कुशीनगर उ0प्र0, 3.प्रेम सागर पुत्र ओमप्रकाश निवासी 146 शहजादनन्द सोसाइटी गोड़ादरा नहर थाना गोड़ादरा जिला सूरत गुजरात, 4.हीरेन पुत्र हसमुख भाई निवासी मकान नं0 16 रामदेव नगर सोसाइटी शान्ति निकेन्तन स्कूल के पास थाना रांदेर जिला सूरत गुजरात  को चुराई गई संपत्ति में से 2,60,12,000 (दो करोड़ साठ लाख बारह हजार) जिसमें 2 करोड़ रुपये नगद तथा शेष 60,12,000 रुपयों से खरीदी गई संपत्ति (01 VOLKSWAGEN VIRTUS कार, सोने व चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घडियां कपड़े व जूते, 04 मोबाईल फोन एप्पल, सैमसंग व वीवो कंपनी, ब्रांडेड जिम व स्विमिंग किट एवं सप्लीमेंट) तथा घटना में प्रयुक्त की जाने वाली 01 टाटा पंच कार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण  के विरुद्ध थाना जैंत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 446/26 धारा 305/331(3)/317(2)/3(5) बी0एन0एस0 में आवश्यक विधिक कार्यवाही की  जा रही है। 

घटना का विवरण का संक्षिप्त विवरण:-  गुजरात के गांधीनगर निवासी श्री राकेश प्रजापति पुत्र श्री भगवानदास के पुत्र मानव प्रजापति करीब 04 माह से श्री प्रेमानन्द महाराज जी के आश्रम में दीक्षारत हैं जो वृन्दावन स्थित उनके आश्रम में रहकर भक्ति करने लगे । उनके पिता श्री राकेश प्रजापति भी धार्मिक भावना में थे । करीब 18 वर्ष पूर्व पत्नी का देहांत होने के पश्चात गुजरात में अकेले रहते थे पुत्र के वृन्दावन आने पर उन्होंने सोचा कि मैं भी अपना सब कुछ गुजरात से बेचकर वृन्दावन में ही कुटिया बनाकर प्रभु भक्ति करुंगा तथा अपने मकान, दुकान , समस्त वाहन, घर का सारा सामान आदि बेचकर वृन्दावन के पास सुनरख में एक फ्लैट एवं एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटर खरीदकर यहीं पर निवास करने लगे। इस फ्लैट के समीप कथित तौर पर किराये पर गैस्ट हाउस चलाने वाले आलोक व राजन से श्री राकेश प्रजापित का संपर्क हुआ। बाबा की समस्त जमा पूंजी की जानकारी व बाबा के घर पर अभियुक्तगण का आना जाना हो गया जिसके पश्चात अपने अन्य साथी हीरेन व प्रेम सागर निवासीगण सूरत के साथ मिलकर बाबा के रुपये चुराने की योजना बनाई और मौका देखकर आलोक बाबा को एक कुटिया के निर्माण हेतु प्लाट दिखाने तहसील मांट क्षेत्र में ले गया तथा इसके अन्य तीन साथियों ने एक टाटा पंच कार में सवार होकर ताला व दरवाजा तोड़कर समय करीब दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अलमारी व दीवान बेड में रखे हुए 2,90,10,000 (दो करोड नब्बै लाख दस हजार) रुपये नगद चोरी कर लिए। जब बाबा को शक हुआ तो इन लोगों ने आलोक को छुपा दिया और बाबा को डरा दिया कि बाबा तुमने आलोक का अपहरण कर लिया है। तुम अब जेल चले जाओगे । तथा धमकी दी कि कहीं भी जाकर अगर शिकायत की तो तुम्हें व तुम्हारे पुत्र को जान से मार देंगे, जिसके पश्चात बाबा ने कानून पर विश्वास कर हिम्मत कर काफी दिनों बाद थाना जैत पुलिस को सूचना दी कि मेरे घर में चोरी हो गई है जिसमें मेरे जीवन भर की कमाई चली गई है जिसको मैं जोडकर बताऊंगा। बाबा घटना के बाद गांधीनगर चले गए जहां उनका स्वास्थ्य काफी बिगड गया । उपरोक्त घटना के संबंध में थाना जैत पर तत्काल मु0अ0सं0 446/26 धारा 305/331(3)/317(2)/3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण/बरामदगी हेतु विभिन्न टीमें गठित की गई जिसके अथक प्रयासों से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित सभी 04 चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किए गए नगद रुपये व चोरी के रुपयो से अर्जित संपत्ति बरामद हुई । 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त  का नाम व पता:- 
1.राजन पुत्र लक्ष्मण निवासी पल्ला नं0 1 गली नं0 1 मकान नं0 490 शिव कालोनी थाना पल्ला जिला फरीदाबाद उम्र करीब 30 वर्ष । 
2.आलोक पुत्र त्रिपुरारी निवासी अजाद चौक वार्ड नं0 4 कप्तान गंज थाना कप्तान गंज जिला कुशीनगर उ0प्र0 उम्र करीब 20 वर्ष । 
3.प्रेम सागर पुत्र ओमप्रकाश निवासी 146 शहजादनन्द सोसाइटी गोड़ादरा नहर थाना गोड़ादरा जिला सूरत गुजरात उम्र 25 वर्ष । 
4.हीरेन पुत्र हसमुख भाई निवासी मकान नं0 16 रामदेव नगर सोसाइटी शान्ति निकेन्तन स्कूल के पास थाना रांदेर जिला सूरत गुजरात उम्र 28 वर्ष । 

अभियुक्त उपरोक्त की  गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:- 
स्थान- सुनरख रोड से एन एच 19 की ओर जाने वाले मार्ग से , दिनांक 14.07.2026  व समय 02.30 बजे ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-  
1. 02 करोड़ रुपये नगद । 
2. 01 कार VOLKSWAGEN VIRTUS रजि0 सं0 GJ 15 CN 2898  । 
3. घटना में प्रयुक्त 01 कार TATA PUNCH रजि0 सं0 HR 29 BC 9900  । 
4. 01 मोबाइल फोन एप्पल 17 प्रो मैक्स । 
5. 01 मोबाइल फोन एप्पल 17 प्रो   । 
6. 01 मोबाइल फोन सैंमसंग फोल्ड 7  ।
7. 01 मोबाइल फोन वीवो कंपनी ।
8. 05 कान की बाली पीली धातु ।
9. 03 हाथ के मर्दाना कडे सफेद धातु । 
10. 02 गले के चेन पीली धातु ।
11. 01 गले की चेन मय लॉकेट पीली धातु । 
12. 09 जोडी ब्रांडेड जूते   ।
13. 01 ब्रांडेड स्विमिंग किट व जिम किट  ।

अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-
मु0अ0सं0 446/26 धारा 305/331(3)/317(2)/3(5) बी0एन0एस0 थाना जैंत जनपद मथुरा । 

अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना जैंत जनपद मथुरा । 
2.उ0नि0 विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सैल मथुरा मय टीम । 
3.व0उ0नि0 श्री सुधीर राठी थाना जैंत जनपद मथुरा  । 
4.उ0नि0 केशव वशिष्ठ थाना जैंत जनपद मथुरा । 
5.उ0नि0 निशान्त पायल थाना जैंत जनपद मथुरा । 
6.उ0नि0 अंकित कुमार थाना जैंत जनपद मथुरा । 
7.उ0नि0 अंकुश चौधरी थाना जैंत जनपद मथुरा । 
8.उ0नि0 उत्तम भडाना थाना जैंत जनपद मथुरा ।
9.उ0नि0 मनोज भाटी थाना जैंत जनपद मथुरा ।
10 उ0नि0 संदीप कुमार थाना जैंत जनपद मथुरा ।
11 है0का0 अंकित कौशिक थाना जैंत जनपद मथुरा ।
12.है0का0 39 रजनीश कुमार थाना जैंत जनपद मथुरा ।
13.है0का0 1482 विश्वेन्द्र सिह थाना जैंत जनपद मथुरा ।
14 है0का0 विकास गौतम थाना जैंत जनपद मथुरा ।
15.का0 515 पीताम्बर सिह थाना जैंत जनपद मथुरा ।
16 का0 3073 पुष्पेन्द्र यादव थाना जैंत जनपद मथुरा ।
17 का0 1630 प्रदीप कुमार थाना जैंत जनपद मथुरा ।
18 का0 936 मोहित खान थाना जैंत जनपद मथुरा ।
19.है0का0 परवेन्द्र कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा । 
20.है0का0 राघवेन्द्र सर्विलांस सैल जनपद मथुरा  । 
21.का0 पीयूष सर्विलांस सैल जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर