एसएसपी कार्यालय आया भागा प्रेमी जोड़ा
- 5 years ago
- 7094 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 25 फरवरी 2021
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के कार्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आया यह प्रेमी जोड़ा अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है। प्रेमी-प्रेमिका का कहना है कि उनका अंतरजातीय विवाह करना उनके लिए मुसीबत बन गया है।
प्रेमी-प्रेमिका के परिजन उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं।थाना नौहझील के गांव बाजना में अपने मामा के यहां रहने आई खुशबू उर्फ मधु की गांव के ही रहने वाले टीकम से आंखें चार हो गईं दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया और घर से भागकर सभी रस्मों रिवाजों को तोड़कर शादी कर ली। उनके परिजनों को गवारा नहीं था। ऊंचे रसूख रखने वाले लड़की पक्ष के लोगों ने अब दोनों प्रेमी युगल को जान से मारने की नीयत से घेरना शुरू कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के कार्यालय पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची मधु ने बताया उनका सामान उनके मामा के यहां रखा हुआ है।जिसे वह नहीं लाने देते इसके लिए उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट से आदेश संबंधित अधिकारी को दे दिए हैं जबकि उनका कहना है कि पुलिस सुरक्षा के नाम पर एक लाख तीन हजार रुपये प्रति माह मांग रही है।
प्रेमी युगल का कहना है कि इतने पैसे हम कहां से लाएंगे, कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस उनका कोई सहयोग नहीं कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस पीड़ित प्रेमियों की क्या सुनवाई करती है। प्रेमी जोड़े ने अपना नाम टीकम व खुशबू बताया है।



