मथुरा : दो वाहन चोर पकड़े, चोरी की बाइक बरामद

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 28 जनवर 2021

थाना जमुनापार पुलिस द्वारा चोरी गई मोटर साइकिल का सफल अनावरण करते हुए 24 घण्टे में चोरी की मोटर साइकिल सहित 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मथुरा मे चोरी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार मथुरा के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 सुधीर कुमार मलिक थाना जमुनापार मथुरा मय टीम द्वारा दिनांक 27.01.2021 को चोरी गयी मु0अ0सं0 45/2021 धारा 379/411 भादवि थाना जमुनापार मथुरा से सम्बन्धित मोटर साइकिल UP 85 BB 3668 होण्डा साइन को अन्दर 24 घण्टे मे बरामद कर 02 नफर अभियुक्त 1.अश्वनी राठौर पुत्र सर्वेन्द्र कुमार राठौर नि0 लोहवन बगीची थाना जमुनापार 2. सागर रावत पुत्र कन्हैयालाल रावत नि0 गोमती विहार कालोनी बल्देव रोड थाना जमुनापार मथुरा को दिनांक 28.01.2021 को सैय्यद, राया रोड से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल सम्बन्धित मु0अ0सं0 405/19 धारा 379 भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा बरामद हुयी जिसके सम्बन्ध में थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 46/2021 धारा 41/102 सीआरपीसी व 482/411/414 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है । 

 

*विवरण*

अभियुक्तगण से पूँछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि एक मोटर साइकिल होण्डा साइन हम लोगों द्वारा सिंण्डीकेट बैंक गौसना के सामने से कल दिनांक 27.01.2021 को चोरी की एवं दूसरी मोटर साइकिल पैशन प्रो को आगरा से चोरी करना बताया जिसके सम्बन्ध जनपद आगरा से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मोटर साइकिल के सम्बन्ध में थाना हरीपर्वत जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 405/19 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । 

 

*बरामद मोटर साइकिलों का विवरण*

1. UP 85 BB 3668 होण्डा साइन सम्बन्धित मु0अ0सं0 46/2021 धारा 379/44 भादवि थाना जमुनापार मथुरा 

2. UP 81 AE 1813 पैशन प्रो रंग काला सम्बन्धित मु0अ0सं0 405/19 धारा 379 भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण* 

1. अश्वनी राठौर पुत्र सर्वेन्द्र कुमार राठौर नि0 लोहवन बगीची थाना जमुनापार उम्र 32 वर्ष

2. सागर रावत पुत्र कन्हैयालाल रावत नि0 गोमती विहार कालोनी बल्देव रोड थाना जमुनापार मथुरा उम्र 25 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहासः*-

1. मु0अ0सं0 46/2021 धारा 41/102 सीआरपीसी व 482/411/414 भादवि थाना जमुनापार मथुरा 

2. मु0अ0सं0 45/2021 धारा 379/411 भादवि थाना जमुनापार मथुरा 

3. मु0अ0सं0 405/19 धारा 379 भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा

 

*अनावरण व गिरफ्तार करने वाली टीम* 

1. प्र0नि0 श्री नरेन्द्र यादव थाना जमुनापार मथुरा

2. उ0नि0 सुधीर कुमार मलिक थाना जमुनापार मथुरा

3. उ0नि0 रोहन लाल थाना जमुनापार मथुरा

4. का0 1831 मुकेश कुमार थाना जमुनापार मथुरा

5. का0 05 विनोद थाना जमुनापार मथुरा

6. का0 832 श्यामकृष्ण थाना जमुनापार मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर