उत्तर प्रदेश, मथुरा : 3 किलो गांजा और तीन तमंचे सहित पांच लोग गिरफ्तार भेजा जेल
- 6 years ago
- 5917 views
Subscribe
Share
- States News
दीपक गुप्ता/रॉकी गुप्ता
मथुरा 2 अक्टूबर 2020
थाना गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के दौरान गांठोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान थाना गोवर्धन पुलिस को पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए जिन के कब्जे से तीन तमंचे तथा छह जिंदा कारतूस व 3 किलो गांजा बरामद हुआ है।
क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त कालू पुत्र इल्ली, शाकिर उर्फ बहरी पुत्र नजीर, मजलस पुत्र जस्सू फकरु पुत्र इल्ली, कासिम पुत्र देवला निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन शातिर किस्म के अपराधी हैं।
थाना गोवर्धन पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुंदर सिंह कसाना उपनिरीक्षक सतीश कुमार तथा पुलिस टीम द्वारा गांठोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान इन शातिर किस्म के अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है जिन पर पूर्व में भी थाना गोवर्धन में कई मुकदमे दर्ज हैं पांचो गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।



