नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री और कांग्रेस नेता बूटा सिंह का निधन

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 2 जनवरी 2021

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का आज शनिवार सुबह निधन हो गया है। सरदार बूटा सिंह 86 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के सांसद भी चुने जा चुके हैं।

बूटा सिंह के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि "श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद श्री बूटा सिंह जी के निधन के बारे में जानने के लिए दुखी। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर