ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत बंद का मिलाजुला असर

Subscribe






Share




  • National News

ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत बंद का मिलाजुला असर

 

 

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

नई दिल्ली 8 दिसंबर 2020

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आज भारत बंद है।इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों के किसान पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली एनसीआर के लोग तो पूर्व से ही परेशान थे। आज देश के अन्य विभिन्न राज्यों में लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

प्राप्त हो रही खबरों के अनुसार आज  भारत बंद का देशभर में मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में बंद का कोई विशेष असर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अनेक जिलों में विपक्षी दलों के नेताओं को नजरबंद और गिरफ्तार भी किया गया है। उत्तर बंगाल में अपने कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने अलग से बंद का आह्वान किया है।

दिल्ली को गाजियाबाद से जुड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर जमीन किसानों ने भारत बंद की तैयारियों के चलते रात हाईवे पर गुजारी। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती, तब तक हाईवे इसी प्रकार जाम रहेगा।

हालांकि किसानों ने अपने आंदोलन से राजनीतिक दलों को दूर रखने की बात कही है। लेकिन राजनैतिक दल किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस, अकाली दल, शिवसेना, सपा, बसपा, सीपीएम, सीपीआई, आरएलडी, आरजेडी, आप, टीआरएस, एनसीपी और डीएमके आदि भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया। पश्चिम बंगाल के भुवनेश्वर में लेफ्ट ने चक्का जाम किया जबकि कोलकाता में सीपीआई ने चक्का जाम किया।

इसी प्रकार के प्रदर्शन देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे हैं। ट्रेनें रोकी जा रही हैं, रास्ते जाम किए जा रहे हैं और टायर आदि जलाई जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जीकिसानों के तो साथ है मगर भारत बंद से दूर हैं। कोलकाता में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। यहां उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने आज अलग से बंद का आह्वान किया है।

भारत बंद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। जबरन बंद कराए जाने को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बंद के दौरान कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं।

एंबुलेंस और शादी के वाहनों को बंद से अलग रखा गया है जबकि दूध, सब्जी और फलों की आपूर्ति रोकी गई है।लखनऊ के हजरतगंज सब्जी मंडी भी बंद है जहां से आसपास के तमाम जिलों के लिए सब्जी जाती है।

सरकार और किसानों के मध्य जारी गतिरोध के मध्य कल 9 दिसंबर को सरकार की किसान नेताओं के साथ छठ में दौर की बातचीत होनी है। इसलिए सरकार ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की बात कही है और किसान नेताओं ने भी हिंसक प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि यदि किसान लेंगे तो फिर उनसे निपटा जाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर