श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मनाया गया हनुमान जयंती महोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 3 अप्रैल 2026

उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में विराजमान श्री हनुमान महाराज का जयंती महोत्सव परम्परागत रूप से मनाया गया।

श्री दीर्घ  हनुमान जी महाराज के स्वरूप में विराजमान हनुमान जी महाराज का मध्यान्ह काल में वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों और शंख,घंटा,घड़ियाल के गूंजते हुए स्वरों के मध्य,दूध,दही,घी,शहद शर्करा से वैदिक विधि विधान से अभिषेक किया गया, तत्पश्चात श्री हनुमान जी महाराज के श्री विग्रह को सुगंधित इत्रों से मिश्रित सिंदूर से सुशोभित कर सोने चांदी के वर्क लगाए गए।

श्री हनुमान जी महाराज को नवीन जरी के केसरिया वस्त्र धारण कराए गए, सुगंधित पुष्पों से श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजन अर्चन करते स्तवन किया गया।
सांयकाल ठाकुर जी के समक्ष सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।
मध्यान्ह काल से ही भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
सांयकाल ठाकुर जी की भव्य आरती उतारी गई।
साथ ही श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी को सुंदर पीत वस्त्र धारण कराए गए एवं सुंदर मोतियों से जड़ित आभूषणों से सुसज्जित श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, महासचिव बालकृष्ण चतुर्वेदी, महाप्रबंधक लालकृष्ण चतुर्वेदी,दीपक भोला चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर