मथुरा का जमुना पुल बना मौत का रास्ता

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा का जमुना पुल बना मौत का रास्ता, लगातार घटनाएं आ रही सामने

मथुरा (मनीष शर्मा)
मथुरा के जमुनापार लक्ष्मीनगर क्षेत्र का जमुना पुल इस वक्त मथुरा जनपद में सामाचारों की सुर्खियों में बना हुआ है। पुल पर विगत तीन दिनों में युवतियों के कूदने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें से दो युवतियों को समय से जानकारी होने पर पुलिस और नाविकों की मदद से बचा लिया गया जबकि एक लक्ष्मीनगर क्षेत्र की युवती की मौत गई।

विगत दिन एक लक्ष्मीनगर की रहने वाली लड़की के जमुना में छलांग लगाने की सूचना इलाका पुलिस को मिली तो लक्ष्मीनगर चौकी इंचार्ज ने नाविकों के सहयोग से बचा लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना को कुछ ही समय निकला था कि एक और उसी लक्ष्मीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती के जमुना में कूद कर छलांग लगाने का मामला सामने आया, जिसमें जमुना में डूबने से युवती की मौत हो गई जिसका शव स्थानीय लोगों, प्रशासन एवं गोताखोरों की मदद से कड़ी मस्कत के बाद निकला जा सका।
जानकारी करने पर ये मामला प्रेमप्रसंग का निकला जिसमें मृतका की दादी ने बताया कि किसी हरीश नामक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते उसके भाई उससे काफी नाराज रहते थे इसी परिवारिक कलह  से तंग आकर युवती ने जमुना में छलांग लगा कर आत्म हत्या कर ली।

जब इस घटना के बारे में हमारी टीम को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचते ही एक और जमुना पुल से जुड़ा मामला प्रकाश में आया, मामले के अनुसार बिहार के रहने भाई बहन मथुरा ब्रज दर्शन करने आए थे कि इसी बीच भाई ने बहन को पुल पर ले जाकर धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया लेकिन इस घटना पर किसी स्थानीय नाविक की नजर पड़ गई और उसने लड़की को डूबने से बचा लिया, लड़की से बात करने पर पता चला कि वो और उसका ममेरा भाई मथुरा बृज दर्शन को एक दिन पहले आए थे इसी बीच उसके मेमरी भाई ने जमुना पुल से धक्का दे दिया और भाई मौके से फरार हो गया

इस पूरे प्रकरण में पुलिस उलझी हुई है और लगातार हो रही इन घटनाओं की जांच में लगी हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर