व्यापार मंडल ने नगर निगम को सौंपे ज्ञापन

Subscribe






Share




  • National News

भरतपुर गेट कोतवाली रोड व्यवसायी  समिति मथुरा द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन के अपर आयुक्त सौरभ सिंह को समिति के महामंत्री रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में दो ज्ञापन दिए गए।
महामंत्री द्वारा पहले ज्ञापन में झूलेलाल पालिका बाजार एवं जवाहरगंज के बाहर नगर निगम की छोटी-छोटी दुकानें हैं, जिनके नाम परिवर्तन के संबंध में पूर्व कई लेटर नगर निगम को दे चुके हैं कुछ दुकानों के नाम परिवर्तन किए गए बाकी दुकानों के नाम परिवर्तन होने से रह गए। एप्लीकेशन देने के बावजूद उन फाइलों पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। हमारा नगर निगम से निवेदन है कि शासन के आदेश अनुसार एवं पूर्व में नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पास किया इन दुकानों के नाम परिवर्तन किए जाएं।  नगर निगम द्वारा आज तक दुकानों के नाम  परिवर्तन नहीं किये गये हैं ।
 बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कई दफा ज्ञापन देने के बावजूद नगर निगम व्दारा इन दुकानों के नाम परिवर्तित नहीं किए गए हैं। अतः आपसे निवेदन है कि अति शीघ्र नाम नाम परिवर्तन किए जाएं। अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि फाइल देख कर कर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया अति शीघ्र की जाएगी। 
दूसरा ज्ञापन होली गेट से लेकर डीग गेट तक सड़क निर्माण के संबंध में रामचंद्र खत्री ने बताया कि जो सड़क निर्माण किया जा रहा है उस सड़क को ऊंचा न उठाया जाए जितनी लेयर खोदनी है उतनी ही लेयर पर सड़क बनाई जावे क्योंकि सड़क ऊंची होने से दुकानों पर बरसात का पानी दुकान के अंदर भर जाएगा उन्होंने उसके लिए भी आश्वासन दिया आपके ज्ञापन को ध्यान देकर सड़क को ऊंचा नहीं उठाया जाएगा ज्ञापन देने वालों में समिति के प्रभारी महेशचंद खंडेलवाल समिति के युवा के महामंत्री विनोद अग्रवाल
 कदीर अहमद आदि मौजूद थे
 रामचंद्र खत्री ( महामंत्री )
 भरतपुर गेट कोतवाली रोड व्यवसायी  समिति मथुरा 
 मोबाइल नंबर 79064 15633

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर