थाना प्रभारियों की कप्तान ने ली ऑनलाइन मीटिंग

Subscribe






Share




  • National News

आज दिनांक 11.05.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा श्लोक कुमार द्वारा जनपद में बढ़ते वाहन चोरी व अन्य चोरी के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जनपद के समस्त थानों में गठित 'एंटी थेफ्ट टीम' के सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जबकि सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से मीटिंग में सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ने वाहन चोरी व अन्य चोरी से संबंधित पुराने मुकदमों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और उनके त्वरित निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर