ब्रेकिंग न्यूज़ : महिला आश्रय सदन में आत्मदाह

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 27 दिसंबर 2020

जनपद की धर्म नगरी वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी के फेस 2 में स्थित महिला आश्रय सदन में रोंगटे खड़े करने वाली घटना हुई है। 

इस घटना के दृश्य अवलोकन की यदि हम बात करें, (जो हम आपको दिखा नहीं सकते हैं) तो यह बताना चाहते हैं कि आश्रय सदन में फर्श पर जली हुई एक माता का मृत अवस्था में नग्न शरीर पड़ा है।

बताया गया है कि गायत्री डे नाम की 70 से 80 वर्ष के मध्य की आयु वाली बंगाल की रहने वाली निराश्रित वृद्ध महिला ने संभवत: आश्रय सदन की प्रताड़ना से त्रस्त होकर बीती रात आग लगाकर आत्मदाह कर लिया है।

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आश्रय सदन में भारी राजनीति चलती है। वैसे प्रभारी संतोष मिश्रा है। लेकिन सारा कामकाज क्लर्क अनिल कुमार सिंह चलाता है। इतना ही नहीं यह क्लर्क आश्रय सदन में इसलिए अपना राज चलाता है क्योंकि जिला प्रोबेशन अधिकारी को उसका रिश्तेदार बताया जाता है।

यह भी बताया गया है कि पिछले दिनों आश्रय सदन की कारगुजारियों के संबंध में करीब एक दर्जन निराश्रित महिलाओं द्वारा शिकायत की गई थी, मृत महिला उन्हीं में से एक बताई गई है।

यह भी बताया गया है कि इस घटना का दोष लक्ष्मी मैया और रतनिया दासी नामक दो माताओं के अलावा स्टाफ की दो महिलाओं सुनीता और किरण तिवारी के मत्थे मढ़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जबकि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर