हम सब बृजवासी कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति का संकल्प लेते हैं : गोविंदानंद तीर्थ

Subscribe






Share




  • States News

गुलशन शर्मा 

मथुरा 15 फरवरी 2021

श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन समीति की संकल्प सभा की बैठक  हीरा क्रिस्टल इन मे आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में परम् पूज्य संत गोविंदानंद तीर्थ जी ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारी सभ्यता संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से सभ्यता संस्कृति के प्रमुख केंद्र मन्दिरो को न सिर्फ नष्ट किया बल्कि भारतीय सभ्यता के समूल विनाश को सुनिश्चित करने हेतु वहां अपने धार्मिक स्थल का निर्माण भी कर दिया ! अपनी सभ्यता संस्कृति पुनः स्थापित करने और उसे सबल बनाने हेतु मंदिर पर पूर्ण स्वामित्व की आवश्यक्ता है  

उन्होंने आव्हान किया कि हम सब को तन मन धन से सम्मिलित प्रयास करने होंगे !!

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री डॉ आदित्यानंद जी ने अपने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का सम्बल बृजवासी थे !!

आज हम सब बृजवासी एकत्रित होकर कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति का संकल्प लेते हैं। हमें विजय की प्राप्ति अवश्य होगी !!

कार्यक्रम में समीति के संरक्षक मार्गदर्शक पूज्य आशुतोष जी (गुरुजी) ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की परम अनुकम्पा से हम सब एकत्रित हुए है भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि हमारे लिए अमूल्य है और उसे हम किसी भी वैधानिक तरीके से लेकर ही रहेंगे !!

कार्यक्रम में समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब यह समय की पुकार है कि हम ठाकुर केशव देव को भव्य भवन में विराजमान हुआ देखे इसके लिए हमने संघर्ष का सुभारम्भ कर दिया है !!

यह संघर्ष निरन्तर जारी रखना होगा !!

हम इस संकल्प को निरन्तर जारी रखने हेतु कृत संकल्पित है हम हर वैधानिक व कानून सम्मत रास्ता अपनाएंगे !!

श्री संजीव गर्ग जी ने कहा कि संगठन के लिए में तन मन धन से योगदान देने के लिए हर वक़्त तैयार रहूंगा !!!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे संयोजक कुँवर जितेंद्र सिंह दिनेश शर्मा नरेश पाल सिंह अशोक प्रताप सिंह राजेन्द्र माहेश्वरी एडवोकेट सौरभ गौड़ गोवेर्धन सिंह डी डी चौहान आर बी चौधरी देवी प्रसाद जी कांता प्रशाद ओमप्रकाश छतर सिंह अजय ठाकुर पार्षद प्रेम किशोर लवानिया नितिन पंडित चंचल चौहान रमेश तोमर धर्मपाल सोलंकी जगदीश सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे !!!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर