राहुल गांधी बताएं, भिंडी कैसे उगती है, किसान सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे शिवराज

Subscribe






Share




  • Politics

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2020

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के तेज होते आंदोलन के बीच बीजेपी भी अब केंद्र सरकार का पक्ष रखने के लिए खुलकर मैदान में उतर आई है। किसानों को नए कानूनों के बारे में बताने के लिए पार्टी किसान सम्मेलन आयोजित कर रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी और इसके नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह भी पता नहीं भिंडी कैसे उगती है।

शिवराज ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध वे लोग कर रहे हैं, जिनका खेती से कोई सरोकार नहीं है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री का नाम सुनते ही उन्हें पसीना आने लगता है। इसलिए किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं।

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग नहीं चाहते कि किसान सशक्त बने। उन्होंने कभी खेत नहीं देखा, लेकिन आज कृषि कानून पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बता दें कि भिंडी कैसे उगती है और प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर