ब्राह्मण सभा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपने मंत्री पर लगाये भ्रटाचार के आरोप

Subscribe






Share




  • States News

ब्राह्मण सभा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपने मंत्री पर लगाये भ्रटाचार के आरोप

नीष अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

कोसीकला 27 जनवरी 2021

कोसीकला के थाना रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे उन्होंने ब्राह्मण समाज के मंत्री बी एस शर्मा उपन पर  भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ब्राह्मण सभा कोसीकला के अध्यक्ष  सुभाष चंद शर्मा ने सभा की  कार्यकारिणी में बिहारी शरण शर्मा उपन को मंत्री बनाया गया था। बीते वर्ष अनैतिक कार्यो में लिप्त होने के कारण समाज के आक्रोश के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद भी वे अप्रत्यक्ष रूप से समाज मे विखण्डन का कार्य करते रहे। सभा के पदाधिकारी अशोक आढ़ती, जगदीश पंडित, वेद प्रकाश शर्मा आदि ने कहा कि बिहारीशरण शर्मा एवं ब्राह्मण समाज के कुछ लोगो के द्वारा 31 जनवरी को रामनगर स्थित परशुराम मंदिर में एक बैठक के लिए लोगो को सूचना दी थी। जिसमे लोगो से ज्यादा से ज्यादा पहुचने की अपील की गई थी। जिसका ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने बैठक का खंडन करते हुए बताया कि उस बैठक को लेकर उनसे कोई बार्ता नही की गई है। न ही कोई सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि आमजनमानस और ब्राह्मण समाज के लोगो को गुमराह करने के लिए बैठक करने की सूचना वेवजह डालने का भी आरोप ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने सूचना कर्ताओं पर लगाया है।

इस दौरान राजेन्द्र शर्मा सचिन भारद्वाज विष्णु भारद्वाज अनुराग शर्मा अनिरुद्ध पालीवाल अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे। इस संबंध में आमलोगों को बैठक में न पहुचने की अपील करते हुए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा ने जानकारी दी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर