फीडर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा/रॉकी गुप्ता

टीटीआई न्यूज़ 

गोवर्धन, मथुरा 6 फरवरी 2021

गोवर्धन के गांव पाली स्थित फीडर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मामला गोवर्धन के गाँव पाली स्थित भरतपुर फीडर का है, जहां आज सुबह ग्रामीण अपने खेतों पर गए तो उनको करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता दिखा। 

ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी तो मौके पर राधाकुंड चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार तेवतिया पहुँचे।

उन्होंने गांव के चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से शव को फीडर से बाहर निकलवाया, जब बॉडी की तलाश की गई तो बॉडी से कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। वहीं शव कई दिनों से पानी मे पड़ा होने के कारण सड़ गल गया था।

मृतक ने जीन्स व टोपे वाली जैकेट पहन रखी थी। मौके पर पहुंचे गोवर्धन थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये मथुरा भेज दिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर