ऊर्जा मंत्री ने बांसुरी के ब्रज फ़िल्म फेस्टिवल का किया शुभारंभ

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (06-02-2021)

स्थानीय वृन्दावन शोध संस्थान में आयोजित श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बाँसुरी के प्रथम ब्रज फ़िल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुये मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संस्था प्रसंशा करते हुये कहा कि बांसुरी संस्था ब्रज संस्कृति को पूरे भारत में बढ़ावा देकर ब्रज का गौरव बढ़ा रही है।

बांसुरी ने पहले भी कई वर्षों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव का आयोजन किया है और इस बार फ़िल्म फेस्टिवल के रूप में ब्रज में एक अनूठी पहल की है।

शनिवार को प्रदर्शित हुईं लघु फ़िल्म में मोटर साइकिल थीफ, अलाइव, द रियल पेन, विरजा, हिंदी अखबार, उम्मीद एक खुशी, द हॉकर, मैं रजनी हूँ जैसी शानदार फिल्मों के साथ साथ मेहरो और मेरा फितूर म्यूज़िक वीडियो के रूप में दिखाई गईं। दर्शकों ने विरजा की खूब सरहाना की जो कि यमुना की स्थिति को देखते हुये बनाई गई है। इससे पूर्व

 मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक विनय गोस्वामी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मंत्री प्रेम कौशिक ने अतिथियों को पटुका पहनाया। 

इस अवसर पर राधाकृष्ण पाठक, साध्वी देवी महेश्वरी, डॉ सतीश चंद्र दीक्षित, बालीबुड अभिनेता निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ नागर, बालीबुड निर्माता निर्देशक सूरज तिवारी, विवेक अग्रवाल, विवेक आचार्य, अभय वशिष्ठ, पूनम सारस्वत, अतुल श्रीवास्तव, गोपाल करन गोस्वामी, साक्षी गोस्वामी, गार्गी गोस्वामी और अवधेश मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन राहुल उपाध्याय ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर