वृंदावन में दबंगों का तांडव, युवक से मारपीट, ₹15 हजार की लूट का आरोप

Subscribe






Share




  • International News

वृंदावन में दबंगों का तांडव! युवक से मारपीट, ₹15 हजार की लूट का आरोप, घर में घुसने का प्रयास; घटना का वीडियो आया सामने

पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, नामजद समेत 9-10 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप; पुलिस से न्याय मि लगाई गुहार ..वृंदावन। वृंदावन के रुक्मणी विहार क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अनुभव पांडेय ने कोतवाली वृंदावन में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने बीच सड़क पर उन्हें रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, उनकी जेब से 15 हजार रुपये लूट लिए, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बाद में उनके घर पहुंचकर अंदर घुसने का प्रयास किया, पथराव किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित के अनुसार, घटना 28 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। वह दुकान से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोंटी (पुत्र हरिओम), हरिओम तथा 9-10 अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे दुकान के किराए के 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी छीन ली गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता अभिषेक खंडेलवाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि "तेरी वकालत एक मिनट में निकलवा देंगे, हमसे बड़ा गुंडा वृंदावन में नहीं है।"
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी लाठी-डंडे और पत्थर लेकर उनके घर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह गेट बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि बाहर खड़े होकर आरोपियों ने गाली-गलौज, पथराव और जान से मारने की धमकियां दीं। सूचना पर 112 पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस ने न्याय मि गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर