खेत पर पानी लगाने गए युवक को गोली मारी

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 15 फरवरी 2021

चौमुहां में जमीनी विवाद के चलते खेत पर पानी लगाने गए युवक को नामजदों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुए युवक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ  वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह कस्बा मथुरा के चौमुहां, थोक मारूफ निवासी युवक विक्रम पुत्र गणपति सिहाना रोड स्थित अपने खेत पर पानी लगाने गया था। उसी दौरान तीन लोगों ने विक्रम के साथ मारपीट कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। घटना स्थल पर पहुचें लोगों ने खून से लथपथ युवक को खेत मे पड़ा हुआ देखकर जैत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुचीं जैत पुलिस ने घायल युवक को वृंदावन स्थित सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जब इस सम्बंध में जैत चौकी प्रभारी अरविंद सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि चौमुहां, अकबरपुर के बीच हाइवे पर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है।

विक्रम पुत्र गणपति के बाएं पैर में गोली लगी है। पीड़ित पक्ष ने देशराज पुत्र सहदेव, सहदेव पुत्र भोंदू, रामवीर पुत्र गोपालनिवासी अकबरपुर थाना छाता पर गोली मारे जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर