उत्तर प्रदेश, मथुरा : राम जन्म भूमि के बाद अब कृष्ण जन्म भूमि के लिए आंदोलन का आह्वान, हिंदू आर्मी के 22 लोग गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री  

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 21 सितंबर 2020 

हिंदू आर्मी नामक एक संगठन ने आज श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए आंदोलन की बात करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से आज जन्मभूमि पहुंचने का आह्वान किया था। इस संगठन से जुड़े 22 लोग मथुरा के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा जन्मभूमि पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के लिए हिंदू आर्मी नामक एक संगठन के चीफ मनीष यादव द्वारा इन लोगों को लखनऊ से यहां लाया गया था, जिन्हें जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया है। इनके आंदोलन से कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती थी। इनके द्वारा किसी कार्यक्रम की  अनुमति भी नहीं ली गई थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर