यूपी सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्याओं के कैंप हटाते हुए 5.21 एकड़ भूमि मुक्त कराई

Subscribe






Share




  • States News

यूपी सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्याओं के कैंप हटाते हुए 5.21 एकड़ भूमि मुक्त कराई

लखनऊ | 22 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह के निर्देश पर दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग के हेड वर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा अभियान चलाकर 5.21 एकड़़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, इसके अलावा सिंचाई विभाग के अन्य जमीनों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी.

यह जानकारी सिंचाई विभाग ओखला संगठन के अधिशासी अभियन्ता वीके सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मदनपुर खादर में आज सुबह 4 बजे कार्यवाही करके सिंचाई विभाग की भूमि पर रोहिंग्या कैम्पों को हटाते हुए तमाम अवैध निर्माण विस्थापित किये गये। यह जमीन दिल्ली के मदनपुर खादर में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2.1080 हेक्टेयर है, इसकी कीमत 97 करोड़ रूपये है.

अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस भूमि से सटी जकात फाउडेशन की भूमि पर पहले रोहिंग्याओं की बस्ती बसी हुई थी. इन लोगों ने सिंचाई विभाग की आज खाली करायी गयी भूमि पर स्थायी/अस्थायी कब्जा कर लिया था. मुख्यमंत्री जी एवं जलशक्ति मंत्री ने इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये थे. इन अधिकारियों ने दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों के साथ 20 जुलाई, 2021 को बैठक करके इस जमीन को खाली कराये जाने का निर्णय लिया.

इस निर्णय के तत्काल अनुपालन के लिए आज 22 जुलाई, 2021 को प्रातः उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों की मदद से ग्राम मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की विभागीय भूमि खसरा नंबर - 612 को अतिक्रमण युक्त करा लिया गया. इस कार्यवाही के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों में सहायक अभियंता श्री धीरज कुमार प्रथम, जिलेदार शशिभान सिंह के अलावा अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित थे.

सम्पर्क सूत्र: श्री केवल

 

यह भी देखें 

आगरा - पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख रु. का इनामी साथी समेत ढेर :

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर