वृंदावन कुंभ का पहला शाही स्नान

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन 27 फरवरी 2021

आज सुबह से ही वृंदावन कुंभ में शाही स्नान के लिए अखाड़ों पर तैयारियां शुरू हो गई तय समय पर अखाड़े शोभायात्रा के लिए निकल लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग में हजारों की संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय निवासी शोभायात्रा में शामिल साधु, संत, महंतों के स्वागत को आतुर नजर आए व जगह-जगह पूरी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

जिसके उपरांत शोभायात्रा कुंभ मेला स्थित बनाए गए शाही स्नान घाट पहुंची जहां हेलीकॉप्टर द्वारा सभी अखाड़ों व श्रद्धालुओ पर पुष्पावर्सा कर भव्य स्वागत किया गया सबसे पहले तीनों अनी अखाड़े के महाराज द्वारा श्री यमुना पूजन कर, दुग्ध अर्पण का यमुना स्नान किया गया।

फिर तो पूरे शाही स्नान घाट पर हजारों की संख्या में स्नान के लिए साधु संत ही नजर आने लगे, स्नान करने आए साधु संतो से जब यमुना जल के बारे में पूछा तो वह यमुना जल से असंतुष्ट नजर आए व उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से अगले शाही स्नान पर शुद्ध यमुना जल उपलब्ध कराने की अपील की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर