रेलवे मेंस फेडरेशन की ध्यानाकर्षण गेट मीटिंग

Subscribe






Share




  • National News

अमित तिवारी 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 2 फरवरी 2021

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फ़ेडरेशन के आह्वान पर मथुरा जंक्शन पर ध्यानाकर्षण गेट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए एनसीआरएमयू आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष एनके शर्मा ने कहा कि भारत सरकार कर्मचारी विरोधी नीतिया  लागू कर रही है। कर्मचारियों का डीए बंद के रखा है। नाइट डूटी बंद कर दी है। रेलों का संचालन बंद कर रखा है। साधारण बुकिंग बंद कर रखी है।

निजीकरण तेज़ी से किया जा रहा है। बजट में आयकर में कोई छूट नहीं दी गई है। इसलिए कर्मचारी आंदोलन करने को विवश हैं। मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। करोना काल में रनिंग कर्मचारियों को 1 प्रतिशत माईलेज का भुगतान किया जाए। लॉकडाउन में कर्मचारियों के काटे गए अवकाश विशेष आकस्मिक अवकाश में स्वीकृत किए जाएं। संजीव रावत ने कहा कि ट्रैक मैनों का शोषण बंद किया जाए।

मीटिंग की अध्यक्षता आर एच परिहार ने की एवं संचालन जितेंद्र मित्तल ने किया। मीटिंग में डी क़े गोयल, अशोक केथवास, दीपक उपाध्याय, श्याम सुन्दर शर्मा, लखन लाल पाठक, लोकेंद्र सिंह, अनुराग, जे वी एस यादव, जय पाल मीना, लोकेंद्र कुमार वी के जसवाल, रामेश्वर दयाल धीरज रत्ती एम के लावनियाँ, मुकेश गुप्ता आर एस मीना, मनीष पी एस चंदेल, महेश बघेल, विजय कुमार, राहुल शर्मा और पूरन सिंह आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर