मथुरा - अवैध मदिरा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 26 मार्च 2021

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत नौहझील पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 200 अदद पौआ देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है।

थाना नौहझील जनपद मथुरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 200 अदद पौआ देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के द्वारा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी माँट के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक नौहझील के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी रंजीतगढी थाना खैर जनपद अलीगढ कुल 200 अदद देशी पौआ देशी शराब हरियाणा मस्ताना मार्का मय मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. हरेन्द्र पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी रंजीतगढी थाना खैर जनपद अलीगढ़।

बरामद माल का विवरणः-

1. कुल 200 अदद पौआ देशा शराब हरियाणा मस्ताना मार्का।

2. मोटरसाईकिल सीड़ी डीलक्स नं. UP81BY6073।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री लोकेश सिंह भाटी थाना नौहझील जनपद मथुरा। 

2. उ0नि0 प्रविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी नानकपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा। 

3. उ0नि0 सन्दीप कुमार चौकी प्रभारी अस्थायी चौकी बाजना कट थाना नौहझील मथुरा। 

4. हे0का0 632 मुकेश कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर