नूतन बिहारी पुन: बने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (19-01-2021)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा वृंदावन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नूतन बिहारी पारीक को मनोनीत किया गया है।

नूतन बिहारी पारीक के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह के साथ सभी कांग्रेसी जनों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। नूतन बिहारी पारीक वृंदावन नगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, वृंदावन नगर कांग्रेस के पूर्वअध्यक्ष बृजेश शर्मा गली वाले, पंडित शशिकांत सारस्वत, रंगनाथ आचार्य, पार्षद ठाकुर लीला सिंह, पार्षद पवन यादव, विष्णु दान शर्मा, श्रीमती कृष्णा गोस्वामी, महेश गौतम, ठाकुर संग्राम सिंह, वैभव गौतम पाखी एडवोकेट, संदीप अरोड़ा, घनश्याम चौधरी, फरीद कुरैशी, अयूब खान, शाहरुख खान, लियाकत अली, विजय बिहारी रिणवा, उमेश शर्मा गली वाले, पीडी गौतम, दीपक घाट वाला, मोहन कुमार गोस्वामी, विशाल लाल गोस्वामी, चौधरी देशराज सिंह, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष ऋषि पंडित, अशोक वैद्य, गिरीश गौतम, लाडली गौतम, संजय बल्लभ गौतम, मदनी भाई, रामबाबू कर्दम, अनिल अग्रवाल, बृजराज मिश्रा, संजय सैनी, गोविंद शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल आदि ने इस निर्णय का स्वागत करते हुये कहा है कि पारीक के अध्यक्ष बनने पर वृंदावन नगर कांग्रेस में नई जान आएगी और उनके नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन प्रभावी रूप से मजबूत होगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर