जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 01 जुलाई 2026/ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर सम्पन्न कराया जाना है। 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु समय-सारणी से सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। दिनांक 24 से 28 जून 2026 के मध्य मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराना - दिनांक 29 जून 2026 से 01 जुलाई 2026

आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन- दिनांक 04 जुलाई 2026 

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मा०प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना- दिनांक 04 जुलाई 2026 

वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जाना- दिनांक 18 जुलाई 2026 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाना- दिनांक 25, 27 एवं 28 जुलाई 2026 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जाना- दिनांक 31 जुलाई 2026

              मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में अवगत कराया गया कि दिनांक 04 जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा, जिसकी आलेख्य सूची दिनांक 04 जुलाई 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से प्रेषित की जायेगी, साथ ही जनपद के वेबसाईट के डीईओ पोर्टल https://mathura.nic.in/deo-portal/ पर भी अपलोड कर दी जायेगी।
          सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि मतदेय स्थल के संबंध में यदि कोई शिकायत / सुझाव / प्रस्ताव हो तो उसे दिनांक 11 जुलाई 2026 के पूर्वाह्न 11 बजे तक सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / जिला निर्वाचन कार्यालय को लिखित रूप में उपलब्ध करा दें, जिससे उनकी आयोग के निर्देशों के अनुरूप जांच कराकर आश्यक कार्यवाही कराई जा सके।
            बैठक में बहुजन समाज पार्टी से श्री मुनेन्द्र सिंह निगम, भारतीय जनता पार्टी से श्री आकाश चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मुकेश धनगर व श्री बलवीर सिंह प्रधान, समाजवादी पार्टी से श्री सुभाष पाल तथा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) से श्री टीकेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर