ब्रेकिंग न्यूज़ - प्रियंका गांधी मथुरा में

Subscribe






Share




  • States News

मनीष शर्मा

मथुरा 23 फरवरी 2021

मथुरा में आज पाली खेड़ा गांव के पास परेड ग्राउंड में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। इस बारे में मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी दोपहर 12:00 बजे मथुरा पहुंचेंगी और 2 घंटे किसानों को संबोधित करने के बाद बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगी। 

उनके साथ मथुरा के क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा राजीव शुक्ला एवं कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता साथ रहेंगे। प्रियंका गांधी की इस रैली से पहले मथुरा के पुलिस कप्तान गौरव ग्रोवर द्वारा भी सभास्थल का मुआयना किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर