बारिश से ढही जर्जर मकान की दीवार, मलबे मे दंपति सहित दबी मासूम बच्ची

Subscribe






Share




  • National News

तेज बारिश में ढही जर्जर मकान की दीवार, 

मलबे मे दंपति सहित दबी मासूम बच्ची

गोवर्धन (मनीष शर्मा)

गिरिराज जी के धाम गोवर्धन और आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। थाना मगोर्रा क्षेत्र के ग्राम अहमल के मजरा जोगीपुरा में तेज बारिश के कारण एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद प्रदीप जोगी, उनकी पत्नी भगवती और आठ वर्षीय भतीजी रोशनी (पुत्री अमरचंद) मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की गड़गड़ाहट सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मलबे से सुरक्षित निकाले गए ग्रामीण, CHC से मिली छुट्टी
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोवर्धन में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप अपने भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। परिवार के पास दो पक्के मकान हैं, जबकि एक पुराना जर्जर मकान था, जिसकी दीवार ढहने से तीनों को मामूली चोटें आईं। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इधर  हादसे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार को स्थलीय जांच के लिए मौके पर भेजा गया। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता दिए जाने की विधिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।"

इस हादसे के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए बारिश के इस मौसम में अन्य जर्जर मकानों को चिह्नित करने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर