श्री राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से मिल रहा सहयोग

Subscribe






Share




  • States News

रसिक चतुर्वेदी

मथुरा 18 जनवरी 2021

जन जन के आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या पुरी धाम में जन्म भूमि पर हो रहे मंदिर निर्माण के लिए हर घर से अपार उत्साह के साथ सहयोग मिल रहा है। महिला, पुरुष, युवाओं का सराहनीय सहयोग, समर्पण निधि संग्रह अभियान को गति प्रदान कर रहा है।

महानगर की गली गली में राम भक्तों की टोली हर घर जाकर संग्रह कर रही है, भारतीय जन मानस के सम्मान के प्रतीक भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगो में स्वतः उत्साह जागृत हो रहा है महानगर के हृदय स्थल क्षेत्र की छोटी छोटी गलियाँ श्री राम के जयकारों से गूँज रही है प्रातःकाल से ही रामभक्त घर घर जाकर निधि का संग्रह का अभियान प्रारम्भ कर रहे है।

समर्पण निधि अभियान संग्रह समिति दीनदयाल महानगर शिवाजी शाखा क्षेत्र के बस्ती प्रमुख एवं भाजपा पार्षद रामदास चतुर्वेदी के अनुसार यह केवल श्रीराम मंदिर निर्माण नहीं है यह राष्ट्र के पुर्ननिर्माण की पावन बेला है 500 वर्ष के संघर्ष की गाथा, लाखों राम भक्तो के बलिदान और समर्पण की विजय का प्रतीक यह राम मंदिर करोणो भारतीयों का आस्था का केन्द्र है।

इसके पुर्ननिर्माण के लिए रामभक्त घर घर जाकर संग्रह कर रहे है महानगर के हृदय स्थल क्षेत्र वार्ड 57 की कूचा सुनारन गली से प्रारम्भ हुआ यह अभियान निरंतर प्रगति की ओर है गत दो दिनों में फूल गली, कोयला गली, दलपत खिड़की क्षेत्र के लगभग 135 घरो में सम्पर्क किया गया है। 

संग्रह अभियान में अशोक गुप्ता,दिलीप गुप्ता,पुलकित, कमल शर्मा, रामकिशन पाठक, हप्पी, अवधेश गौतम, कन्हैया वर्मा, मनोज अटैची, रसिक बिहारी, गुड्डू चचे, कौशलेन्द्र चतुर्वेदी आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर