चौमुहां में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गौ पूजन

Subscribe






Share




  • States News

विक्रम सैनी 

टीटीआई न्यूज़

चौमुहां मथुरा 22 नवंबर 2020

गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर विकास खंड के गांव अकबरपुर में महंत मदनमोहन दास महाराज के सानिध्य में श्री गोपाल जी अनाथ गोशाला पर  ब्लॉक प्रमुख पातीराम सिसोदिया ने विकास खंड के अधिकारियों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गौमाता का पूजन, अर्चन किया।

इस अवसर पर महंत मदनमोहन महाराज ने भक्तों को गौमाता के अस्तित्व के बारे जानकारी देते हुए कहा कि कृष्ण की नगरी श्री ब्रज धाम में कृष्ण की प्रिय गौमाता की गौचरण भूमि है, यहाँ भगवान ने गौमाता के साथ अपनी अनेक लीलाओं को सम्पादित किया है, जिसका आज भी साक्षात्कार किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि ने कहा के गोपाष्टमी के ही दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी बाल्यावस्था में शांडिल्य ऋषि के द्वारा गोचारण का मुहूर्त निकलवाने के पश्चात ही सर्वप्रथम गायों को चराना प्रारंभ किया था। इसीलिए गोपाष्टमी का यह पर्व अत्यंत पावन व पुनीत है।

इस अवसर पर 100 से भी अधिक गौ माताओं की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य तिलक लगाकर, गुड़ खिलाकर एवं आरती आदि करके की गयी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर