मथुरा में चल रहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Subscribe






Share




  • States News

राजू चौहान / रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 29 अप्रैल 2021

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आज मथुरा में सुबह सात बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं, जिसके लिए जहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के साथ कोरोना के सभी नियमों का पालन कराने के लिए सभी मतदाताओं के साथ मतदानकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी के लिए डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपने दल-बल के साथ मतदान केंद्रों के निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं जिनके साफ तौर पर आदेश हैं कि जो लोग मतदान करने वाले है वो सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क का प्रयोग जरूर करें। वहीं एसएसपी ने बताया है कि यहां चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है जबकि जो लोग शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले है ऐसे लोगों पर ख़ास नज़र रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं जबकि मांट के कई मतदान स्थलों सात बजे से अब तक 25% वोट डाले जा चुके हैैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर