ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा : महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- 6 years ago
- 6578 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 20 नवंबर 2020
थाना सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित कॉलोनी से सब्जी लेने गई महिला मायावती का शव 5 दिन बाद एटीवी के पीछे मिला था, जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एसएसपी मथुरा डॉ. गौरव ग्रोबर के निर्देशन में थाना सदर पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों की तलाश जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवम्बर को औरंगाबाद क्षेत्र स्थित कॉलोनी निवासी महिला मायावती उम्र करीब 42 वर्ष घर से सब्जी लेने गयी थी और गायब हो गयी थी। परिजनों द्वारा महिला की खोजबीन की गई परंतु महिला का कोई पता न लगा सका। तब परिजनों की तहरीर पर सदर थाने पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई।बुधवार शाम करीब 5:30 बजे महिला का शव एटीवी के पीछे बाउंड्री के समीप मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया।पीएम रिपोर्ट में मृत महिला की मौत का कारण गला दबना आया है। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा यदि पुलिस साथ देती तो महिला की हत्या नही होती।

