अधिक मास में लगने वाली परिक्रमा में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो : जिलाधिकारी मथुरा
- 6 years ago
- 7822 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 18 सितम्बर
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने नमामि गंगा परियोजना के कार्योें को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में वृन्दावन परिक्रमा मार्ग सीवरलाइन के कारण क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि उक्त सड़क को शीघ्र ठीक कराकर अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
श्री मिश्र ने जल निगम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाये, जिससे आम जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन की कार्यवाही से अवगत करायेंगे और नेक्स्ट डे प्लान तैयार कर कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि अधिक मास में लगने वाली परिक्रमा में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने धीमी गति पर कड़ा रुख अपनाते हुए जल निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यों की गुणवत्ता में कमी पायी गयी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी, प्रदूषण बोर्ड, जल निगम के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी,
मथुरा।



